Amroha News: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार आग का गोला बनी, चालक ने कूदकर बचाई जान
Amroha News: जोया में बुधवार सुबह एक कार बरेली से दिल्ली जाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक माधव ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग ने कार को पूरी तरह से घेर लिया, लेकिन दमकल ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बरेली से दिल्ली जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। लपटों में कार से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही देर में कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना डिडौली क्षेत्र के जोया कस्बे में हाईवे की है। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बरेली के सिविल लाइन इलाके के रहने वाले कार चालक माधव विराज की कार अचानक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से टकरा गई।
कार में चालक माधव के अलावा कोई नहीं था। कार के डिवाइडर से टकराते ही धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग लग गई। देखते ही देखते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगती देख हाईवे पर दौड़ रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। वही सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि कार में चालक का अलावा कोई नहीं था। कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक सुरक्षित है। पिस्टन फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


