क्रिकेट : रोमांचक मैच में रेड टीम ने ब्लू को तीन विकेट से हराकर दर्ज की जीत

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में रेड टीम ने ब्लू को तीन विकेट से हराकर मैच जीत लिया। मोहम्मद हुसैन को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया।

क्रिकेट : रोमांचक मैच में रेड टीम ने ब्लू को तीन विकेट से हराकर दर्ज की जीत

रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में रेड टीम ने ब्लू को तीन विकेट से हराकर मैच जीत लिया। मोहम्मद हुसैन को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया। गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट अकादमी की ब्लू टीम 34.5 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यश ने सबसे अधिक 28 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर अल्माज ने 20 रनों की पारी खेली। रेड टीम की ओर से मोहम्मद हुसैन ने पांच ओवर में दो मेडन फेंकते हुए मात्र आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए वहीं कप्तान आयुष कुमार ने भी अपने 4.5 ओवर में छह रन देकर दो विकेट चटकाए।

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड टीम की शुरुआत भी निराशाजनक रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद मोहम्मद जीशान ने 23 और सूफियान ने 22 रन बनाकर पारी को संभाला। मोहम्मद हुसैन ने 15 रन जोड़कर टीम की जीत की राह आसान की। हालांकि, ब्लू टीम के गेंदबाज सैफ तुर्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। उनके अलावा मोहम्मद उवैस और सूर्यांश सिंह ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। इस तरह रेड टीम ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन बना लिए। कप्तान आयुष कुमार और रुद्र चौधरी नाबाद रहे। यश को बेस्ट बेस्टमैन व सैफ तुर्क को बेस्ट बॉलर का ​खिताब मिला। अकादमी कोच हसीन उर्फ बादशाह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।