बारिश के बीच पांच घंटे लड़खड़ाई रही बिजली आपूर्ति
अमरोहा में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद जल आपूर्ति में बाधा आई। लोग सुबह तक drinking water के बिना रहे। बारिश के दौरान लाइनों में फॉल्ट ठीक करने के बाद 5 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। नौगावां सादात में बिजली आपूर्ति भी ठप रही, जिससे लोगों को गर्मी में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

अमरोहा। मंगलवार देर रात आई बारिश के बाद शहर से ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति गड़बड़ा गई। उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशानी का साामना करना पड़ा। सुबह तक भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान लाइनों में हुए फाल्ट को ठीक किए जाने के साथ करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति दोबार बहाल की जा सकी। मंगलवार रात शुरू हुई बारिश बुधवार 12 बजे तक रुक-रुककर होती रही। इससे शहरी-ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति लड़खड़ा गई। अमरोहा शहर में सुबह सात बजे तक भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को पेयजल की परेशानी उठानी पड़ी।
उधर, बारिश के बाद नौगावां सादात में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद सुबह सात से 12 बजे तक आपूर्ति दोबारा लड़खड़ा गई। उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सिवोरा बिजलीघर की 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के चलते डिडौली क्षेत्र के करीब 15 गांवों में आपूर्ति ठप रही। जेई अशोक कुमार भारती ने बताया कि इस दौरान करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। रजबपुर क्षेत्र में भी बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट की वजह से करीब तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


