Amroha News: मुसल्लेपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री गिरी

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: क्षेत्र में पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश के कारण विकास खंड मुसल्लेपुर के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिर गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि दीवार कमजोर हो गई थी। ग्रामीणों ने जर्जर भवनों की जांच की मांग की है।

Amroha News: मुसल्लेपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री गिरी

Amroha News: क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश का असर अब सरकारी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। विकास खंड के गांव मुसल्लेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गुरुवार रात अचानक भरभराकर गिर गई। घटना रात में होने से कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह विद्यालय स्टाफ के पहुंचने पर बाउंड्री वॉल गिरी मिली, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता देवी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे वह ढह गई। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण के लिए विभाग को सूचना भेज दी गई है।

ग्रामीणों ने जर्जर स्कूल भवनों और बाउंड्री वॉल की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में समय रहते मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsAmroha News: मुसल्लेपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री गिरी