अवैध पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक पर करें कार्रवाई : डीएम

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का व

अवैध पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक पर करें कार्रवाई : डीएम

अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अवैध पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने सबसे पहले सीएम डैशबोर्ड पर ग्रेडिंग वाले बिंदुओं की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों का भुगतान शीघ्रता से करने का निर्देश दिया। रिक्त सब सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती के लिए डिमांड पत्र भेजने का निर्देश दिया। जिले में कुल कितनी एएनएम हैं और वह कहां-कहां नियुक्त हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

सभी अस्पतालों में डॉक्टरों को नाम का बैज लगा एप्रन पहनकर आने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों से अच्छा व्यवहार रखा जाए। नियमित टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए बढ़ाने का निर्देश दिया। झोलाछापों, अवैध पैथोलॉजी लैब व अस्पतालों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया। आरबीएसके के तहत टीमों द्वारा विजिट किए गए स्कूलों, छात्रों तथा चिन्हित बीमारियों की जानकारी समय से एमओआईसी या जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि ऐसे बच्चों का समय पर उचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में एफआरयू की प्रगति, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, ई-संजीवनी ओपीडी, ई-कवच, आभा आईडी, टीबी कार्यक्रम, आशा भुगतान व टीकाकरण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर, सीएमएस डॉ.एके भंडारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।