वेतन न मिलने से संविदा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
Amroha News - अमरोहा में स्वास्थ्य विभाग के करीब 800 संविदा कर्मचारियों में मार्च और अप्रैल का वेतन न मिलने से रोष है। आर्थिक तंगी के चलते कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें 1600 आाशाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सीएमओ ने बताया कि बजट न होने से समस्या बनी है।

अमरोहा, संवाददाता। मार्च और अप्रैल माह का वेतन न मिलने से स्वास्थ्य विभाग के करीब 800 संविदा कर्मचारियों में रोष बना है। दो महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें 1600 आाशाएं भी शामिल हैं। जल्द वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की स्थिति
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में करीब 800 कर्मचारी, अधिकारी व डॉक्टरों के अलावा 37 टीबी कर्मियों की भी तैनाती है। कर्मचारियों को बीते मार्च व अप्रैल माह का वेतन न मिलने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से ज्यादातर किराए के मकानों में रह रहे हैं। अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को बनी आर्थिक तंगी के बीच पगार न मिलने से उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव
नए शिक्षा सत्र में बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने तक से कर्मचारी मजबूर हैं। कुछ कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बच्चों का स्कूलों में एडमिशन करा भी दिया है, तो अब बच्चों की किताबों और ड्रेस का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। इनमें करीब 1600 आशाओं को भी मानदेय न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी वेतन दिलाने की लगातार मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले डीएम व प्रभारी सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा था। संघ जिलाध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों को वेतन नहीं दिलाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बावत प्रभारी सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि बजट नहीं होने के चलते समस्या बनी है, समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


