Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsHaryana Pickup Accident One Dead Four Injured as Laborers Return Home
कोहरे में खंदक में पलटी पिकअप, बदायूं के एक मजदूर की मौत, चार घायल

कोहरे में खंदक में पलटी पिकअप, बदायूं के एक मजदूर की मौत, चार घायल

संक्षेप:

Amroha News - हरियाणा के झज्जर से मजदूरी कर लौट रहे बदायूं के मजदूरों की पिकअप आदमपुर थाना क्षेत्र में पलट गई। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कोहरे के कारण हुई बताई जा रही है।

Jan 18, 2026 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

रहरा, संवाददाता। हरियाणा के झज्जर से मजदूरी कर लौट रहे जनपद बदायूं के मजदूरों की पिकअप आदमपुर थाना क्षेत्र में गंगा तटबंध के नजदीक पलट गई। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार घायल हो गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक जनपद बदायूं के फैजगंज बहटा थाना क्षेत्र के गांव बसोमी निवासी 15 मजदूर हरियाणा के झज्जर से मजदूरी कर रविवार भोर में पिकअप से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि पिकअप में आदमपुर थाना क्षेत्र के मरोरा गांव निवासी महिला मजदूर भी बैठी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस महिला मजदूर को उसके गांव छोड़कर पिकअप मरोरा गांव से दड़ियाल होते हुए बदायूं जा रही थी। इस दौरान कोहरे में मरोरा मोड पर तटबंध के नजदीक पिकअप खंदक में पलट गई। 32 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र त्रिलोकी निवासी बसोमी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कंचन वो उसका भाई विद्याराम तथा गांव निवासी श्यौराज व ठाकुरदास घायल हो गए। अन्य मजदूर भी चोटिल हुए। मौके पर चीख पुकार मच गई। मरोरा गांव के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घायलों को आनन फानन में रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल कंचन का कहना है कि कोहरे में चालक को सड़क दिखाई न देने की वजह से हादसा हुआ। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हुई है जबकि, कई घायल हुए हैं। मजदूर का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।