ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हरियाली तीज का त्योहार

अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हरियाली तीज का त्योहार

हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं ने हाथों पर महेंदी रचाई है। पांवों में महावर लगाया है। संज संवर कर अंबिया की डाली पर झूला झुली। सावन के लोक गीतों...

अमरोहा में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हरियाली तीज का त्योहार
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 13 Aug 2018 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं ने हाथों पर महेंदी रचाई है। पांवों में महावर लगाया है। संज संवर कर अंबिया की डाली पर झूला झुली। सावन के लोक गीतों पर पींग बढ़ाई।

कच्चे नीम की निबौली सावन जल्दी आईयो रे। आदि सावन के गीतों की धूम रही। जिलेभर में तीज उत्सव कार्यक्रमों की धूम रही। सोमवार को हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। कई दिने पहले से त्योहार की तैयारी में जुटी हुई थी। हाथों पर महेंदी रचाई है। पांवों में महावर लगाया है। दूल्हन की तरह श्रृंगार किया है।

घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की है। घरों के आंगन व पेड़ों की डाल पर झूला डाले गए। महिलाएं और युवतियों ने सावन की गीतों पर पींग बढ़ाई। सावन के लोक गीत गुनगनाए। अंबिया की डाली पर पड़ गए झूले, सावन आया रे झूम के। कच्ची नीम की निंबौली सावन जल्दी आइयो रे, आदि प्रसिद्ध लोक गीतों की धूम रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें