ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाजाटव समाज का उत्पीड़न किसी दशा में सहन नहीं

जाटव समाज का उत्पीड़न किसी दशा में सहन नहीं

जाटव समाज का उत्पीड़न किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। नगर में आयोजित जाटव विकास मंच की...

जाटव समाज का उत्पीड़न किसी दशा में सहन नहीं
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 28 May 2022 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जाटव समाज का उत्पीड़न किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। नगर में आयोजित जाटव विकास मंच की मीटिंग में उक्त चेतावनी दी गई।

अध्यक्ष हरिराम सिंह ने कहा कि जाटव समाज पूरी मेहनत व लगन से देश सेवा में लगा हुआ है। समाज के तमाम अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लोगों की दीन-हीन दशा पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे लोगों को भी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलना चाहिए। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी हरिराम सिंह व सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर गोपीचंद को संरक्षक बनाया गया। प्रथमा बैंक के मैनेजर राम नारायण सिंह को अध्यक्ष, नन्हे सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह, दिनेश सिंह व महिपाल सिंह को उपाध्यक्ष। मनोज कुमार गौतम को महामंत्री, भगवानदास, मुरारीलाल व विजयपाल सिंह आदि को मंत्री बनाया गया। अन्य पदों पर भी कार्यकारिणी का गठन किया गया। एकजुट होकर समाज व देश हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दौलत सिंह, जयवीर सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार व महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें