
व्यापार भरेगा उम्मीदों की उड़ान, महंगाई से मिलेगी राहत
Amroha News - केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें सिर्फ दो दरें 5% और 12% होंगी। जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से इस फैसले को मंजूरी दी है। व्यापारियों का कहना है कि इससे आम आदमी और किसानों को...
केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी दरों पर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब जीएसटी की सिर्फ दो दरें पांच और 12 प्रतिशत होंगी। 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। वहीं, जीएसटी काउंसिल के द्वारा लिए फैसलों को लेकर जिले में उद्यमी, व्यापारी और कारोबारी वर्ग से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की दरों में बदलाव से आम आदमी, किसानों और मिडिल क्लास को सीधा फायदा होगा। महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए इससे बड़ी राहत होगी और अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने काम होगा।

व्यापारियों ने जीएसटी परिषद के फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि सात दिन के भीतर रिफंड निपटान की प्रतिबद्धता सही दिशा में उठाया गया कदम है और इससे निर्यातकों पर नकदी से जुड़ा दबाव काफी हद तक कम होगा। एक हजार रुपये से कम के जीएसटी रिफंड की अनुमति ई-कामर्स निर्यातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। उधर फार्मा उद्योग से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में किए गए जीएसटी सुधार जीवन रक्षक दवाओं की सस्ती उपलब्धता को बढ़ावा देंगे। इससे मध्यम और गरीब वर्ग को लाभ होगा। जीएसटी दरों में यह बदलाव आगामी दिनों में त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। उत्पाद कम कीमत पर मिलेंगे तो खपत बढ़ेगी अमरोहा। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विशाल गोयल ने कहा कि सरकार का फैसला व्यापारी व ग्राहक दोनों के हित में है। उपभोक्ताओं को जब उत्पाद कम कीमत पर मिलेंगे तो खपत बढ़ेगी। जिसकी बिक्री से मिलने वाला राजस्व सरकार के खाते में जाएगा। उद्यमी, विक्रेता और क्रेता तीनों के हित में रहेगा। ट्रंप टैरिफ के संतुलन में कुछ हद तक राहत की उम्मीद जताई जा रही है। जीवन रक्षक दवाएं होंगी सस्ती अमरोहा। जिला टैक्स बार एसोसिएशन के सैफुल हसैन एडवोकेट ने बताया कि जीवन रक्षक दवा, कर्मचारी बीमा, शिक्षा सामग्रियों पर जीएसटी शून्य होना बड़ा फैसला है। इसके अलावा अन्य उत्पादों पर लग रहे टैक्स में गिरावट से आम जनता को रोजमर्रा की चीजों से लेकर तमाम लग्जरी वस्तुएं भी सस्ते होंगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था टैक्स पर निर्भर होती है। बदलाव से बाजार में क्रय-विक्रय बढ़ेगा, मुद्रा स्फीती में तरलता आएगी। पांच ट्रिलियन अर्थव्यस्था की ओर देश बढ़ेगा। कहा कि व्यापारी शुरुआत से ही जीएसटी की दर कम करने की मांग कर रहे थे। जो अब पूरी हुई। कार, सीमेंट, खाद्य सामग्री, कृषि उपकरण समेत नाश्ता से लेकर भोजन तक के उत्पाद की कीमत में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दर कम होने से व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी फायदा पहुंचेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




