सामूहिक विवाह समारोह में 121 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
सामूहिक विवाह समारोह में 121 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
नेशनल हाईवे स्थित झनकपुरी सांसद फार्म हाउस पर सामूहिक विवाह समारोह का रविवार को आयोजन हुआ। जिसमें अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की121 बेटियों की हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई गई। जोड़ों की सामूहिक रूप से जयमाला और अग्नि के समक्ष सात फेरे संपन्न कराए गए।
नव विवाहित जोडों ने एक दूसरे का हाथ थामते हुए जीवन भर सात देने का संकल्प लिया। शादी के बंधन में जोड़ों को सांसद और सरकार की उपहार स्वरूप धनराशि और समान भेंट किया गया। शादी समरोहा के लिए भव्य रूप से मंडप सजाया गया। बैंड बाजे के साथ बारातें चढ़ी और फेरों के गवाह बने विदेशी महमान।
सांसद कंवर सिंह तंवर की ओर से रविवार को झनकपुरी फार्म हाउस पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अमरोहा जनपद और हापड़ जनपद की 121 बेटियों की शादी संपन्न कराई गई। सामूहिक विवाह समारोह के लिए भव्य रूप से विशाल पंडाल सजाया गया। शादी समारोह स्थल पर सुबह से ही वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।
बैंड बाजे के साथ बारातें चढ़ती हुई विवाह समारोह स्थल पर पहुंची। गेट पर फूू ल बरसाने के लिए खड़ी हुई महिलाओं ने फूलों से बारतियों को भव्य स्वागत किया। अधिकारी, कर्मचारी शादी समारोह की व्यवस्था में जुटे रहे। मंच पर जनप्रतिनिधि और शादी समारोह की व्यवस्था में जुटे अधिकारी मौजूद रहे। गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय की प्राचार्या समेधा ने मंत्रोउच्चारण के साथ सामूहिक रूप से 121 जोड़ों की जयमाल की रस्म संपन्न कराई। वधु बनी बेटियों ने वर के गले में जयमाला डाली। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने नव विवाहित जोड़ों के जीवन की खुशहाली की कामना की। जयमाला की रस्म के बाद हिंदू विवाह पद्धति के अनुसार सामूहिक रूप से जोडों के फेरे संपन्न कराए गए। इसके लिए हवन कुंड बनाए गए थे।
पंडितों ने विवाह पद्धति के अनुसार फेरे संपन्न कराए। अग्नि कुंड के समक्ष 121 जोड़ों ने सामूहिक रूप से फेरे लेते हुए समाज को दहेज रहित शादी का संदेश दिया।सांसद कंवर सिंह तंवर के ओर से सभी बेटियों को दीवान बेड, सेफ, कुर्सी मेज, सिलाई मशीन, बर्तन, कपड़े, साड़ी, रेडिया आदि उपहार स्वरूप सामान भेंट किया गया। सांसद ने बाबुल की तरह बेटियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके विवाहित जीवन की खुशहाली के लिए कामना की। सरकारी की ओर से बीस-बीस हजार धनराशि का चेक भी प्रदान किया गया।
जनप्रतिनिधि और विदेशी महमान शादी सामरोह के गवाह बने। यहां, गुढ़ मुक्तेश्वर विधायक कमल सिंह मलिक, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, मेरठ विधायक सोमेंद्र तोमर, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंसी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन, अतुल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व एमएसली डा. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर, राकेश वर्मा, राम सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, ब्रजेश चौधरी, धनौरा चेयरमैन राजेश सिंह सैनी, युद्धवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयकरीत सिंह, ललित तंवर, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रपाल सिंह, बीएस गौतम प्रसाद, समाज कल्याण अधिकारी मनोज यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ब्रजपाल सिंह समेत पंद्रह अधिकरी, कर्मचारी, बीडीओ, ईओ, कई ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमख, बीडीसी, भाजपाई, आदि लोग मौजूद रहे।