महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली शोभायात्रा

Apr 06, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - मंडी धनौरा के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पर शारवीनो महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया और नगर में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और जानकी के विवाह की कथा सुनाई गई।

महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली शोभायात्रा

मंडी धनौरा। प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पर स्थित शारवीनो महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय कंचन बाजार स्थित श्रीबालाजी धाम से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में दिल्ली से आई इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। शोभायात्रा का नगर में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं दूसरी ओर रामलीला मैदान में चल रही रामकथा में कथा व्यास श्रीहित कुलदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम व जानकी के विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया, श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

इस दौरान राजेंद्र जैन, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सरला जैन, सिम्मी अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।