केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

अमरोहा में विकास भवन परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ‘विकास प्रदर्शनी’ का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसकी सराहना की।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

अमरोहा, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को विकास भवन परिसर में ‘विकास प्रदर्शनी’ का भव्य शुभारंभ किया गया।

जनप्रतिनिधियों का अवलोकन

जनप्रतिनिधियों द्वारा ‘विकास प्रदर्शनी’ व जनपद के विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। डीएम डा. नितिन गौड़ द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित शहद खरीदकर प्रेरित किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक किट और डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डीएम के निर्देश पर जनपद की विकासपरक योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों यथा-कृषि, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, उद्यान विभाग, बाल विकास परियोजना, खादी ग्रामोद्योग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन, पीएम नेडा सूर्यघर, कौशल विकास/आईटीआई, उद्योग विभाग, एनआरएलएम समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पाद से संबंधित सामग्रियों का प्रदर्शनी में अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार हेतु सामाग्रिया लगाई गई थी।

प्रदर्शनी की सराहना

जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी सराहना करते हुए कहा कि जनपद के लोगों को इस प्रदर्शनी के अवलोकन से योजनाओं के बारे में जानकारी व योजनाओं के उपलब्धियों के जन जागरूकता में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से श्री राम जन्म भूमि, काशी विश्वनाथ कारीडोर, महाकुम्भ 2025, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, नारी शक्ति उत्थान, उन्नत किसान समृद्ध प्रदेश, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा आवास एवं शिक्षा आजीविका के साधन यातायात कनेक्टिीविटी यथा-फोर लेन व एक्सप्रेस वे रोड सहित सभी योजनाओं पर आधारित चित्र व फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयागिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक डा. हरिसिंह ढिल्लो, विधायक धनौरा राजीव तरारा, भाजपा के जनपद प्रभारी बसंत त्यागी आदि रहे।

प्रश्नोत्तरी

विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कब हुआ?
विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha Newsकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास प्रदर्शनी’ का शुभारंभ