हसनपुर में धूमधाम से निकली श्रीराम डोल शोभायात्रा
Amroha News - श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान डांडिया, मटकी फोड़, और...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में रविवार को श्रीकृष्ण डोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने फीता काटकर एवं आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। श्री राम सेवा समिति की ओर से रविवार शाम को नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने श्री कृष्ण के बाल रूप का श्रृंगार किया। शोभायात्रा में डांडिया, मटकी फोड़, ठाकुर जी का रथ, ठाकुर जी की पालकी, राधा-कृष्ण, मां शेरोवाली, हनुमान, गणेश और भगवान शिव की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।
शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर समिति जिलाध्यक्ष पंकज भटनागर, विजय पारछा, रानू रस्तोगी, मुकुल अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, राजीव कुमार, महेश प्रजापति, आयुष रस्तोगी, प्रमोद अग्रवाल, राजन पाल, सौरभ गुप्ता, शुभम रस्तोगी, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, पवन चौहान, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मनोज शर्मा, प्रखर अग्रवाल, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




