Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsGirl converted to religion and named her Shabnam then raped her case registered
किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर नाम रखा शबनम, फिर किया दुष्कर्म, केस

किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर नाम रखा शबनम, फिर किया दुष्कर्म, केस

संक्षेप: Amroha News - अमरोहा। गैर संप्रदाय की किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर लाने के बाद पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया। बाद में उसका नाम बदलकर शबनम रख दिया। बिना रजामंदी...

Sun, 28 Jan 2024 12:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा। गैर संप्रदाय की किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर लाने के बाद पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया। बाद में उसका नाम बदलकर शबनम रख दिया। बिना रजामंदी आरोपी ने उसके साथ निकाह भी किया। पीड़िता ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। मामले में नारी उत्थान केंद्र की सदस्य की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां निवासी चांद शनिवार दोपहर संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ अमरोहा ले आया था। यहां एक वकील के माध्यम से वह किशोरी के साथ कोर्ट मैरिज करने के इरादे से कचहरी पहुंचा था। उसी वक्त पीछा करते हुए पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को जोया रोड पर पकड़ लिया था। संगठन के जिला संयोजक कुशल चौधरी, सहसंयोजक वीरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को दी थी। मौके पर भीड़ लगने के बीच भाग रहे युवक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने बाद में किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। किशोरी का मेडिकल कराया गया। मामले में नारी उत्थान केंद्र की सदस्य ऊषा शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चांद और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चांद ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका नाम बदलकर शबनम रख निकाह कर लिया था। फिलहाल किशोरी को सेफ हाउस में रखा गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।