ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहादीपावली पर गिफ्ट पैक ने बाजार में मचाई धूम

दीपावली पर गिफ्ट पैक ने बाजार में मचाई धूम

दीपावली पर बाजार में गिफ्ट पैक की धूम है। विभिन्न कंपनियों ने सस्ते और आकर्षक डिजाइन में गिफ्ट पैक बाजार में उतार कर लोगों को लुभाया है। सोना, चांदी से लेकर इलेक्ट्रानिक सामान भी गिफ्ट पैक में उपलब्ध...

दीपावली पर गिफ्ट पैक ने बाजार में मचाई धूम
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाMon, 05 Nov 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली पर बाजार में गिफ्ट पैक की धूम है। विभिन्न कंपनियों ने सस्ते और आकर्षक डिजाइन में गिफ्ट पैक बाजार में उतार कर लोगों को लुभाया है। सोना, चांदी से लेकर इलेक्ट्रानिक सामान भी गिफ्ट पैक में उपलब्ध है। बच्चों की पसंद का ध्यान रखा गया है। मिठाइयों से लेकर ड्राईफू्रट में गिफ्ट पैक की मांग सबसे अधिक है। दीपावली पर एक दूसरे को उपहार भेंट करने का चलन बढ़ता जा रहा है।

डिब्बा बंद आईटम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसी के चलते विभिन्न कंपनियों ने दीपावली पर उपहार गिफ्ट बाजार में उतारे हैं। बाजार में सबसे अधिक ड्राईफू्रट गिफ़्ट पैक की मांग देखी जा रही है। आधा किलो से लेकर एक किलो में उपलब्ध हैं। इसके अलावा क्रॉकरी का सामान भी गिफ्ट में भेंट करने का क्रेज बढ़ा है। इसमें चाय के कप, केतली, प्लास्टिक के बॉउल, थर्मस, हॉटकेश, नाश्ता प्लेट आदि सामान की मांग अधिक है। इसके अलावा सजावटी सामान भी गिफ्ट पैक में उपलब्ध हैं। सजने संवरने का सामान भी गिफ्ट पैक में भेंट करने का क्रेज बढ़ गया है। इसके लिए श्रृंगारदान, आकर्षक चूड़ियां कंगन आदि सामान गिफ्ट में उपलब्ध हैं। ऐसे उपहार महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। सोना, चांदी में गिफ्ट पैक का क्रेज बढ़ासर्राफ राकेश वर्मा ने बताया दिवाली पर सोना- चांदी में गिफ्ट की धूम है। इसमें चांदी की मूर्ति, सिक्के, डॉलर, अंगूठी, पायजेब आदि जेवरात भी गिफ्ट पैक में उपलब्ध हैं। सबसे अधिक चांदी के सिक्के, पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति गिफ्ट पैक की मांग अधिक है। इलेक्ट्रानिक बाजार में गिफ्ट पैक की धूमइलेक्ट्रानिक बाजार में भी गिफ्ट पैक की धूम है। चाइनीज दीये से लेकर, इलेक्ट्रानिक ज्योति की धूम है। रोशनी का साजवटी सामान में बाजार में गिफ्ट पैक में उपलब्ध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें