ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहापीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाएं : राखी

पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाएं : राखी

राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी शुक्रवार को अमरोहा पहुंची। महिला उत्पीड़न की रोकथाम के साथ ही पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने को लेकर एक...

पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाएं : राखी
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 23 Jul 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा। संवाददाता

राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी शुक्रवार को अमरोहा पहुंची। महिला उत्पीड़न की रोकथाम के साथ ही पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने को लेकर एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर/जन सुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मिले दो प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि महिलाओं से संबंधित अधिक से अधिक मामलों का जिला स्तर पर ही निस्तारण किया जाए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना से जिले में अधिक अधिक लाभार्थियों को जागरुक किया जाए। जनसुनवाई में सदस्या के सामने महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान अमरोहा चेयरपर्सन शशि जैन, न्यायाधीश आकांक्षा गर्ग, ईशा चौधरी, सीओ श्रेष्ठा सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता डा.चित्रा सिंह, अधिवक्ता आसिफा आलमी, अर्चना सक्सेना, जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश नंदिनी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें