ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागठबंधन प्रत्याशी दानिश बने अमरोहा के सांसद

गठबंधन प्रत्याशी दानिश बने अमरोहा के सांसद

अमरोहा में भाजपा के विजयी रथ का रास्ता बसपा प्रत्याशी दानिश अली ने थामा। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को उन्होंने 63248 वोटों से मात दी। पहले राउंड से शुरू हुई उनकी बढ़त का सिलसिला आखिरी राउंड तक...

गठबंधन प्रत्याशी दानिश बने अमरोहा के सांसद
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 24 May 2019 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा में भाजपा के विजयी रथ का रास्ता बसपा प्रत्याशी दानिश अली ने थामा। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को उन्होंने 63248 वोटों से मात दी। पहले राउंड से शुरू हुई उनकी बढ़त का सिलसिला आखिरी राउंड तक लगातार जारी रहा। दानिश के इस रिकार्ड तोड़ चुनावी प्रदर्शन में फंसा विरोधी कोई तीसरा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका।

गुरुवार सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो बसपा प्रत्याशी दानिश अली ने बढ़त का अपना ग्राफ शुरू किया। राउंड दर राउंड उनकी जीत का ये आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। आखिरी राउंड तक आते-आते उन्होंने कुल 601082 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी 537834 वोट ही पा सके, उन्हें 63248 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उधर, दानिश और तंवर के बीच हुए मुख्य मुकाबले में बाकी सारे प्रत्याशी हाशिए पर दिखाई दिए। कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी 12510, प्रसपा प्रत्याशी मतलूब अहमद 954, जनशक्ति दल प्रत्याशी राजपाल सिंह सैनी 1164 वोट ही हासिल कर सके। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर 979, नरेश कुमार 945, राजपाल सिंह 1392, रोबिन त्यागी 2056, विकार अहमद 3649 वोटों के साथ संतुष्ट होने पर मजबूर रहे। बसपा व भाजपा प्रत्याशी के अलावा कोई तीसरा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका। नोटा भी इस चुनाव में अहम फैक्टर रहा। 6617 मतदाताओं ने प्रत्याशी चयन से दूर नोटा को अपने मतदान के विकल्प के तौर पर चुना।

प्रत्याशी वोट पार्टी

कंवर सिंह तंवर 537834 भाजपा

दानिश अली 601082 बसपा

सचिन चौधरी 12510 कांग्रेस

मतलूब अहमद 954 प्रसपा

राजपाल सिंह सैनी 1164 जनशक्ति दल

अख्तर 979 निर्दलीय

नरेश कुमार 945 निर्दलीय

राजपाल सिंह 1392 निर्दलीय

रोबिन त्यागी 2056 निर्दलीय

विकार अहमद 3649 निर्दलीय

नोटा : 6617

निरस्त मत : 572

पांच निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले कुल मत 9021

कांग्रेस, प्रसपा व जनशक्ति दल प्रत्याशियों को मिले कुल मत 14628

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें