भीषण गर्मी के बीच सिलेंडर की लाइन में लग रहे उपभोक्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - गजरौला क्षेत्र में गैस की किल्लत जारी है। लोग गर्मी में सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं। शहर और गांवों में गैस की कमी के कारण लोग जरूरी काम छोड़कर लाइनों में लग रहे हैं। एचपी गैस एजेंसी पर भीड़ बढ़ी है, और कई उपभोक्ता बिना सिलेंडर के लौट रहे हैं।

भीषण गर्मी के बीच सिलेंडर की लाइन में लग रहे उपभोक्ता

गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र में बनी गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बीच लोग सिलेंडर की लाइन में लग रहे हैं। मंगलवार को भी भीषण गर्मी में लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे। गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने पर लोगों ने सिलेंडर लाइन में रखे व छांव तलाशी। खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार किया।क्षेत्र में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बीते कई दिनों से गैस की किल्लत बनी है, जो कम होने का नाम नहीं ले रही। लोग जरूरी कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं।

गेहूं की कटाई करने से ज्यादा लोगों को सिलेंडर की चिंता सता रही है। असर गैस एजेंसियों व गोदामों पर दिख रहा है। मंगलवार को भी मंडी धनौरा मार्ग पर संचालित एचपी गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ लगी रही। लंबी लाइन में घंटों लगने के बाद उपभोक्ताओं का नंबर आया। दोपहर के वक्त भीषण गर्मी में भी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। चिलचिलाती धूप बर्दाश्त के बाहर हुई तो लोगों ने छांव का सहारा लिया। शाम तक लाइन में लगने के बाद भी कई उपभोक्ता बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौट गए। इसके अलावा अन्य गैस एजेंसियों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।