नौगावां सादात में दूसरे दिन भी नहीं आई गैस, जोया में चार दिन से उपभोक्ता परेशान
Amroha News - अमरोहा के नौगांवा सादात और जोया कस्बे में गैस की किल्लत बढ़ गई है। गैस की गाड़ी नहीं आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। अमरोहा शहर में होम डिलीवरी से कुछ राहत मिली है, लेकिन लंबी कतारें लग रही हैं। डीएसओ ने कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

अमरोहा, संवाददाता। नौगांवा सादात कस्बे में फिर से गैस की किल्लत बनती दिखाई दे रही है। सोमवार को दूसरे दिन भी कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर गैस की गाड़ी नहीं आई। उधर, जोया कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को चौथे दिन भी गैस की गाड़ी न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अमरोहा शहर में गैस की होम डिलीवरी से उपभोक्ताओं को कुछ राहत है। लेकिन यहां भी ई-केवासी कराने के लिए एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतार लग रही है। नौगावां सादात की इंडेन गैस एजेंसी पर दूसरे दिन भी गैस की गाड़ी न आने से एजेंसी के गोदाम पर स्टॉक में कमी आई है।
सोमवार दोपहर तक गोदाम पर उपलब्ध स्टॉक उपभोक्ताओं को बांट दिया गया। इस दौरान कुल 221 सिलेंडर बांटे गए। इसके बाद देर से पहुंचे उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही खाली हाथ लौट जाना पड़ा। सोमवार को पांच अप्रैल तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस बांटी गई। ऐसे में इसके बाद की बुकिंग वाले सैकड़ों उपभोक्ता अभी लाइन में हैं। समस्या के बीच सिलेंडर न मिलने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। उधर, जोया कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को चौथे दिन भी गैस की गाड़ी न आने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। अपना गैस सिलेंडर मिलने की उम्मीद में काम धंधा छोड़कर लोग एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। इससे आम लोगों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ रहा है। डीएसओ रीना कुमारी ने बताया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को नियमानुसर गैस वितरण किया जा रहा है। गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


