डेंटर की दुकान पर गैस रिफलिंग, चार सिलेंडर बरामद
Amroha News - गजरौला में गैस सिलेंडर की मारामारी के बीच रिफलिंग बढ़ गई है। आपूर्ति विभाग ने एक डेंटर की दुकान पर गैस रिफलिंग करते हुए चार सिलेंडर और उपकरण बरामद किए। डेंटर मौके से फरार हो गया। सिलेंडर एक गैस एजेंसी को सौंप दिए गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

गजरौला। गैस सिलेंडर की मारामारी के बीच रिफलिंग भी बढ़ गई है। आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुवार को स्थानीय एक डेंटर की दुकान पर गैस की रिफलिंग की जाते हुए पकड़ी। टीम ने मौके से चार सिलेंडर व रिफलिंग के उपकरण भी बरामद किए। डेंटर मौके से फरार हो गया। सिलेंडर एक गैस एजेंसी संचालक को सौंपे गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र प्रथम, पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र, पूर्ति निरीक्षक हसनपुर एवं कनिष्ठ सहायक की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को गजरौला में एमडीए कालोनी के पास मुस्ताक डेंटर की दुकान का औचक निरीक्षण किया।
वहां टीम ने गैस रिफलिंग होते पकड़ी। टीम को देखकर डेंटर मुस्ताक फरार हो गया। टीम ने मौके से चार घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए। सिलेंडर काजला गैस एजेंसी के मैनेजर की सुपुर्दगी में दे दिए गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


