रसोई गैस संकट के बीच उठाई गोबर गैस प्लांट स्थापना को बढ़ावा देने की मांग

Apr 06, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - हसनपुर के ओसामाफी गांव में राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक में रसोई गैस संकट पर चर्चा की गई। संगठन ने सरकार से गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत से लोगों को परेशानी हो रही है और गोबर गैस एक स्वच्छ विकल्प है।

रसोई गैस संकट के बीच उठाई गोबर गैस प्लांट स्थापना को बढ़ावा देने की मांग

हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव ओसामाफी में रविवार को हुई राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक में वर्तमान समय में गहराते रसोई गैस संकट और आम जनता को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि रसोई गैस के विकल्प गोबर गैस प्लांट स्थापना पर जोर दिया जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में रसोई गैस की भारी किल्लत महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम आदमी का समय और ऊर्जा दोनों नष्ट हो रहे हैं। जोर देकर कहा कि केवल पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता अब पर्याप्त नहीं है।

आत्मनिर्भरता के लिए गोबर गैस विकल्प है। सरकार से मांग की गई कि रसोई गैस संकट से निपटने के लिए गोबर गैस योजना को युद्ध स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की यदि सरकार भारी अनुदान के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक गोबर गैस प्लांट लगवाती है, तो इससे न केवल रसोई गैस की किल्लत दूर होगी, बल्कि देश आत्मनिर्भरता के मामले में भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।साथ ही पर्यावरण और जेब दोनों को होगा लाभसंगठन के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि गोबर गैस एक स्वच्छ और सस्ता विकल्प है। इससे गांवों में कचरा प्रबंधन बेहतर होगा और किसानों को खाद भी उपलब्ध होगी। सुखदेव शर्मा, सुबोध शर्मा, गेंदाराम सैनी, दिलशाद अली, करनवीर सिंह, भगवत सिंह, लोकेश सैनी, विजेंद्र सैनी, कैलाश सैनी, राजवीर सैनी, रामकिशन सैनी, राममूर्ति व वीरवती आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।