ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागंगा मैया की सफाई सबसे बड़ी पूजा

गंगा मैया की सफाई सबसे बड़ी पूजा

सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बछरायूं मंडल की ओर से तिगरी में गंगा किनारे सफ़ाई अभियान चलाया गया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गंगा मैया की सफाई ही सबसे बड़ी पूजा है। हमारे वेद पुराणों के अनुसार सनातन धर्म...

गंगा मैया की सफाई सबसे बड़ी पूजा
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 14 Sep 2019 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बछरायूं मंडल की ओर से तिगरी में गंगा किनारे सफ़ाई अभियान चलाया गया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गंगा मैया की सफाई ही सबसे बड़ी पूजा है। हमारे वेद पुराणों के अनुसार सनातन धर्म के लोगों को गंगा मां के द्वारा ही मोक्ष प्राप्त होता है।

हमे गंगा किनारे गंदगी नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा गंगा जल की अनावश्यक रूप से बर्बादी नहीं करनी चाहिए। जल संरक्षण व पालिथीन का प्रयोग न करने के लिए विधायक ने तिगरी में गंगा घाट पर व ढक़िया भूड़ में शपथ दिलाई। इस अवसर पर करन सिंह सैनी , योगेश सैनी , सतवीर सिंह , जितेंद्र सैनी , सुरेन्द्र सिंह , पवन कुमार , भारत सिंह , शुभम शर्मा , राजा चौधरी , अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें