Amroha News: अंत्येष्टि स्थल का दूसरा चबूतरा भी गंगा में समाया, कमरे रात तक जद में आने की आशंका
Amroha News: गंगा के जलस्तर में बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण वृद्धि हुई है। भूमि और फसलों का कटान तेजी से हो रहा है। सतेड़ा के श्मशान घाट के अंत्येष्टि स्थल का चबूतरा भी गंगा में समाने की आशंका है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

Amroha News: हसनपुर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बरसात व बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भूमि व फसलों का कटान तेजी से होने लगा है। गंगा की धार ने बुधवार रात किसी वक्त सतेडा के अंत्येष्टि स्थल के दूसरे चबूतरे को अपने आगोश में समेट लिया। आशंका जताई जा रही है कि जिस तेज गति से कटान हो रहा है, उससे रात में किसी वक्त गंगा यहां बने दोनों कमरों को भी चपेट में ले सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने व बुधवार को पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बरसात से गंगा उफान पर आ गई।
गंगा का जलस्तर
सतेड़ा के ग्राम प्रधान करन सिंह ने बताया कि गंगा की तेज धार कटान करती हुई श्मशान घाट पर बने अंत्येष्टि स्थल के दूसरे चबूतरे तक पहुंच गई। बुधवार रात किसी वक्त यह चबूतरा भी गंगा में समा गया। अब धार नजदीक स्थित दो कमरों की ओर तेजी से बढ़ रही है। कटान का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो रात में किसी वक्त दोनों कमरे गंगा में समा सकते हैं। गौरतलब है कि एक चबूतरा, शौचालय और किसान के खेत में बना कुआं पहले ही गंगा में बह चुके हैं। भूमि व फसलों का कटान भी तेजी से हो रहा है।
ग्रामीणों को अलर्ट
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बरसात व बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा की तेज धार भूमि व फसलों का कटान तेजी से कर रही है। सतेड़ा के श्मशान घाट व अंत्येष्टि स्थल तेज बहाव की जद में आने की आशंका बनी हुई है। नजदीकी गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम


