तिगरी में गंगा का जलस्तर स्थिर होने से लोगों को राहत
तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिर होने पर खादरवासियों ने सुकून महसूस किया है। बीते कई दिनों से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हुई बरसात का असर कई दिनों से ही तिगरी गंगा में दिखा। गुरुवार...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 01 Jul 2017 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें
तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिर होने पर खादरवासियों ने सुकून महसूस किया है। बीते कई दिनों से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हुई बरसात का असर कई दिनों से ही तिगरी गंगा में दिखा। गुरुवार रात्रि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर तिगरी में घाट किनारे बनाई गई पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न हो गई। और गंगा का जलस्तर तटबंध की ओर बढ़ने लगा। शुक्रवार दोपहर बाद से तिगरी में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया। बाढ़ खंड के जेई सौरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह से अब तक गंगा का जलस्तर 199.7 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। हालांकि हरिद्वार से डिस्चार्ज बढ़ने के कारण शनिवार शाम तक तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।