Amroha News: तिगरी गंगा मेले में बनाए जाएंगे 3890 अस्थायी शौचालय
Amroha News: तिगरी गंगा मेले की सफाई व्यवस्था का जिम्मा पंचायत विभाग के 300 सफाई कर्मियों के कंधों पर रहेगा। 18 से 26 नवंबर तक सफाई कर्मी शिफ्टों में तैनात रहेंगे। मेले में करीब 3890 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। इस वर्ष 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Amroha News: तिगरी गंगा मेला की सफाई व्यवस्था का जिम्मा पंचायत विभाग के 300 सफाई कर्मियों के कंधों पर रहेगा। 18 से 26 नवंबर तक सफाई कर्मी मेले में तैनात रहेंगे। शिफ्टों में डयूटी लगाई जा रही है। सफाई कार्य पर नजर रखने के लिए एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव भी लगाए जाएंगे। डीपीआरओ नितिन कुमार के मुताबिक तिगरी मेले में पंचायत विभाग द्वारा करीब 3890 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। जिसमें 20 यूनिट के करीब 1650 व सिंगल यूनिट के करीब 2240 शौचालय बनाए जाएंगे। मेले में काम करने वाले पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को स्पेशल ड्रेस मिलेगी। प्रत्येक सेक्टर में 10 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जबकि तीन सफाईकर्मियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी।
गौरतलब है कि गंगा तिगरी मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का वृहद मेला है। विगत वर्ष लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस वर्ष नवंबर में 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

