हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार की कवायद ने पकड़ी रफ्तार, 62 गांवों का बंदोबस्ती मानचित्र स्कैन कराने के निर्देश

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

-जीपीएस ड्रोन से सर्वे करते हुए भूमि का चिन्हित करने का कार्य तेजी पर -जीपीएस ड्रोन से सर्वे करते हुए भूमि का चिन्हित करने का कार्य तेजी पर -जीपीएस ड

हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार की कवायद ने पकड़ी रफ्तार, 62 गांवों का बंदोबस्ती मानचित्र स्कैन कराने के निर्देश

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद हरिद्वार तक विस्तार की कवायद ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी कर संबंधित गांवों का नक्शा कार्यदायी संस्था को किसी भी दिवस में आकर स्कैन करने के लिए कहा गया है। जीपीएस ड्रोन से सर्वे कर एक्सप्रेसवे की जद में आने वाली भूमि भी चिन्हित करने का कार्य जारी है। प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाना है। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड की राज्य सरकारों के बीच बनी सहमति के बाद बीते 9 अप्रैल को यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने डीएम को पत्र जारी कर जनपद के 62 गांवों का बंदोबस्ती मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। भूमि अध्यापित अधिकारी एवं डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि लेखा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह मानचित्र स्कैन करा दें। उधर, कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि वह किसी भी कार्य दिवस में आकर संबंधित गांवों का नक्शा लेखा विभाग में आकर स्कैन कर लें। एक्सप्रेसवे विस्तार की हद में आ रही संबंधित गांवों की भूमि को ड्रोन के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला स्थित एंट्री प्वाइंट से ही हरिद्वार के लिए विस्तार शुरू होगा। यूपी के अमरोहा व बिजनौर में मार्ग की कुल लंबाई 116.85 किमी जबकि, उत्तराखंड में 29.39 किमी रहेगी। अमरोहा के 62 व बिजनौर के 117 गांवों से होकर एक्सप्रेसवे गुजरेगा। गौरतलब है कि प्रयागराज से मेरठ तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बीती 29 अप्रैल से शुरू हो चुका है.

इंसेट :

जिले के इन गांवों से हरिद्वार तक गुजरेगा एक्सप्रेसवे

हसनपुर। अफसरों के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गांव मंगरौला, पाइंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द एतमाली, पिपलौती खुर्द मुस्तकम, रूखालू, सिकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, करनखाल, बाईखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेंमला, बसेड़ा खुर्द, अब्दीपुर, कटाई, पूठी व धनौरा तहसील के गांव अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना, बस्तौरा माफी, जलालपुर कला, मूसापुर, सलेमपुर, यकबगड़ी, बस्तौरा रानी, शेखपुर शुमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, हैबतपुर गुंसाई, बिरामपुर, अफजलपुर लूट, मोहम्मदी, हाशमपुर भूड़, कौराला, हौशंगपुर गुर्जर, कुआं खेड़ा, भटोला शुमाली, पेली, खंडसाल, रिछोटी, वंशगोपालपुर, डीगरा, जलीलपुर, पारा खालसा, फकराबाद, वलीपुर समेत 62 गांव का बंदोबस्ती मानचित्र यूपीडा को उपलब्ध करा दिया गया है।

कोट :

-कुछ दिन पूर्व ड्रोन से भूमि चिन्हित की गई थी। कर्मचारियों ने बताया था कि गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है।

घनश्याम राणा, सोहरका

-भूमि का जीपीएस सर्वे के बाद कर्मचारियों द्वारा निशान लगाए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में कार्य शुरू होगा।

हरपाल सिंह, सोहरका

-गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को लेकर बहुत उम्मीद है। क्षेत्र से एक्सप्रेसवे गुजरने से खुशहाली आएगी।

राजेंद्र सिंह, बाईखेड़ा

-गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को लेकर पिछले दिनों सर्वे हुआ है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी खेतों में निशान लगाकर गए हैं।

रमेश सिंह प्रधान, भैंसरोली

-एक्सप्रेसवे विस्तार के संबंध में यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालिक अधिकारी के आदेश के क्रम में कार्यदायी संस्था को पत्र जारी किया गया है। उनसे कहा गया है कि किसी भी दिन आकर संबंधित गांवों का बंदोबस्ती मानचित्र स्कैन कर सकते हैं। क्योंकि, इस संबंध में जिला प्रशासन के पास कोई मद नहीं होता है इसलिए उन्हें मानचित्र खुद ही स्कैन कराना होगा।

पुष्कर नाथ चौधरी, भूमि अध्यापित अधिकारी एवं डिप्टी कलक्टर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार कहां तक किया जाएगा?
गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।