Amroha News: श्रीगणेश महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने किया कीर्तन

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान स्थित गणेश चौक पर श्रीगणेश कल्याण सेवा समिति द्वारा सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। महिला श्रद्धालुओं ने प्रस्तुतियां दीं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

Amroha News: श्रीगणेश महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने किया कीर्तन

Amroha News: हसनपुर। नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित गणेश चौक पर श्रीगणेश कल्याण सेवा समिति के संयोजन में चल रहे सात दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा एवं आरती के बाद महिला श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। श्रीगणेश कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष मंकू सक्सेना ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान मंकू सक्सेना, अंकित यादव, विजय शर्मा, अभिषेक वर्मा, आयुष मित्तल, शैंकी सक्सैना, यश वर्मा, यशवीर यादव, नितिन सक्सेना, आरती शर्मा, भारती अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निर्मित अग्रवाल, हितांशी अग्रवाल, हर्षी अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, अनीता, उषा शर्मा, आराधना शर्मा, सूरज शर्मा, संतोष अग्रवाल, महिमा अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: श्रीगणेश महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने किया कीर्तन