Amroha News: छठे नवरात्र पर देवी मंदिरों में हुई मां कात्यायनी की पूजा

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: गजरौला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की गई। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भक्तों ने व्रत रखकर मां को फल, फूल, नारियल और चुनरी अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। शाम को भी पूजा और आरती के लिए भक्त मंदिर पहुंचे।

Amroha News: छठे नवरात्र पर देवी मंदिरों में हुई मां कात्यायनी की पूजा

Amroha News: गजरौला। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्र स्थित देवी मंदिरों में मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। महिलाओं ने मां को फल, फूल, नारियल और चुनरी अर्पित कर पूजा की। मंदिरों में घंटों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमयी बना रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां कात्यायनी की आराधना की व विधि-विधान से पूजा संपन्न की।

शहर के गंगा प्याऊ मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बस्ती स्थित चामुंडा देवी मंदिर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी विधि विधान संग पूजा की गई। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी अपने भक्तों को साहस, शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। शाम के समय भी मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: छठे नवरात्र पर देवी मंदिरों में हुई मां कात्यायनी की पूजा