ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाशाह-योगी से गजरौला को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद

शाह-योगी से गजरौला को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार गजरौला आ रहे हैं। उनके आगमन से गजरौला को बड़ी सौगात मिल सकती है। औद्योगिक नगरी के लोग उत्साहित और उम्मीद लगाए हुए...

शाह-योगी से गजरौला को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 01 Feb 2019 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार गजरौला आ रहे हैं। उनके आगमन से गजरौला को बड़ी सौगात मिल सकती है। औद्योगिक नगरी के लोग उत्साहित और उम्मीद लगाए हुए हैं। भाजपाई भी अपने स्तर से गजरौला और जनपद के विकास को मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंप सकते हैं। इसकी तैयारी चल रही है।

शाह-योगी के आगमन को लेकर जहां भाजपाई गदगद नजर आ रहे हैं। वहीं क्षेत्र की जनता भी उत्साहित है। क्योंकि लोगों को उम्मीद है शाह और योगी का आगमन गजरौला को बड़ी सौगात देकर जाएगा। सभी लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं। गजरौला को क्या मिलना चाहिए, सभी लोग अपने स्तर से मंथन कर रहे हैं। वहीं भाजपाई भी क्षेत्र के विकास के लिए मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें