ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहागजरौला में तेंदुए के डर से खेतों पर नहीं जा रहे ग्रामीण

गजरौला में तेंदुए के डर से खेतों पर नहीं जा रहे ग्रामीण

तेंदुए ने हमला बोलकर बकरी को घायल कर दिया। देर रात तेंदुआ गांव में घुस आया था। शोर शराबा होने पर ग्रामीण जाग गए तथा उसे गांव से भगा दिया। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने रात जागकर गुजारी तथा गांव की...

गजरौला में तेंदुए के डर से खेतों पर नहीं जा रहे ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाThu, 06 Feb 2020 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

तेंदुए ने हमला बोलकर बकरी को घायल कर दिया। देर रात तेंदुआ गांव में घुस आया था। शोर शराबा होने पर ग्रामीण जाग गए तथा उसे गांव से भगा दिया। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने रात जागकर गुजारी तथा गांव की रखवाली करते रहे।

क्षेत्र के मोहरका पट्टी गांव निवासी मोहम्मद अली के यहां मंगलवार की रात करीब दो बजे तेंदुआ घुस आया तथा उसकी बकरी पर हमला बोल दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए। उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे सारे गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव से भगा दिया। ग्रामीणों ने सारी रात जागकर गुजारी तथा गांव की रखवाली की। सुबह होने पर ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजे के निशान भी देखे। गांव में तेंदुआ आने पर ग्रामीणों में दहशत हो गई है। ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें