Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFresher Party Celebrated at Yogendra Nath Saxena College of Pharmacy

वर्षा को मिस फ्रेशर व बलविंदर को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब
संक्षेप:
Amroha News - योगेंद्र नाथ सक्सेना कॉलेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की गई। छात्रों ने रैंप पर कैट वॉक किया और नृत्य व गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। मिस फ्रेशर का खिताब वर्षा और मिस्टर फ्रेशर का खिताब बलविंदर को मिला।
Thu, 4 Dec 2025 01:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
नगर के योगेंद्र नाथ सक्सेना कॉलेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्रों ने रैंप पर कैट वॉक किया। इसके साथ ही नृत्य व गायन प्रतियोगिता भी हुई। निर्णायक मंडल ने मिस फ्रेशर का खिताब वर्षा व मिस्टर फ्रेशर का खिताब बलविंदर को दिया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधक गोपाल सक्सेना, प्राचार्या डा.वीरबाला, नवनीत कुमार, राजेश कुमार, कमल सिंह, मनीष, ललित, शिवानी, प्रदीप, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




