ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाअमरोहा में नए साल पर शीतलहर से ठिठुरे लोग, यातायात प्रभावित

अमरोहा में नए साल पर शीतलहर से ठिठुरे लोग, यातायात प्रभावित

गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो जिले भर के आसमान में घना कोहरा छाया दिखा। दृश्यता सुबह छह बजे 100 मीटर से भी कम रही। यातायात के साथ-साथ जनजीवन...

अमरोहा में नए साल पर शीतलहर से ठिठुरे लोग, यातायात प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाFri, 01 Jan 2021 11:11 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा/गजरौला। हिटी

गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो जिले भर के आसमान में घना कोहरा छाया दिखा। दृश्यता सुबह छह बजे 100 मीटर से भी कम रही। यातायात के साथ-साथ जनजीवन प्रभावित दिखा। हर कोई अलाव का सहारा लेता दिखा। दोपहर बाद निकली धूप ने जरूर ठंड से कुछ राहत दी।

सुबह से ही जिले भर के हाईवे पर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पिछले दो दिन से पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त प्रभावित दिखा। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही कोहरे की घनी चादर बिछ गई। जनजीवन प्रभावित दिखा। घने कोहरे के चलते दृश्यता कुछ ही मीटर ही रही। सड़कों पर वाहनों की लाइटें कोहरे के कारण टिमटिमाती दिखीं तो लोगों का कामकाज भी देर से शुरू हो सका। सूर्य देव के दर्शन दोपहर को कुछ देर के लिए हुए। जिससे लोग दिन भर कंपकपाते नजर आए।

हाईवे पर यातायात रहा प्रभावित

गजरौला। कोहरे का सड़क यातायात पर व्यापक असर पड़ा। बसें भी देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को स्टैंड पर पिछले दिनों की अपेक्षा कई-कई घंटे अधिक इंतजार करना पड़ा। सड़कों पर जाम और कोहरे के कारण वाहन भी आम दिनों जैसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाए। निजी वाहनों में सवार लोग भी कोहरा होने के कारण धीरे-धीरे हाईवे पर आगे की तरफ बढ़े। दोपहर के समय कोहरा कुछ कम हुआ तब यातायात सुचारु हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें