Amroha News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, एआई से बना फर्जी वीजा-टिकट थमाया

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर जगपाल और ब्रह्मानंद से 13 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने एआई से बने फर्जी टिकट और वीजा दिए। रकम लौटाने की मांग करने पर उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच शुरू हो गई है।

Amroha News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, एआई से बना फर्जी वीजा-टिकट थमाया

Amroha News: ऑस्ट्रेलिया भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर दो लोगों से 13 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने एआई से बना फर्जी टिकट व वीजा दे दिया। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। मामले में डीएम डॉ.नितिन गौड़ के आदेश पर नौगावां सादात थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी जगपाल सिंह व डिडौली क्षेत्र के गांव मिठ्ठनपुर निवासी ब्रह्मानंद सिंह के मुताबिक दोनों उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सहायक चालक के तौर पर कार्यरत हैं। इसी दौरान आरोपी उनकी मुलाकात देहात थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर बंजारा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह से हुई, उसने उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने और वीजा दिलाने का भरोसा दिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए जगपाल सिंह से छह लाख रुपये और ब्रह्मानंद सिंह से सात लाख रुपये ले लिए। कुछ रकम ऑनलाइन और कुछ नकद दी गई। इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग तारीखें देता रहा। आरोप है कि बाद में आरोपी ने सादे कागज पर एआई बना वीजा और टिकट थमा दिया जो जांच में फर्जी निकला। करीब आठ महीने से अधिक समय तक आरोपी कभी 10 दिन तो कभी 15 दिन में विदेश भेजने की बात कहकर टालमटोल करते रहे, इस दौरान न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की। जब दोनों अपनी रकम मांगने आरोपी के घर पहुंचे तो उसकी पत्नी और बच्चों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सुरेंद्र सिंह ने उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी और कहा कि उनके पीछे लोग लगा रखे हैं। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsअमरोहाAmroha News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, एआई से बना फर्जी वीजा-टिकट थमाया