रंग एकादशी से लौट रहे लोगों की बाइक भिड़ीं, चार घायल
Feb 28, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
Amroha News - अलीगढ़ के आदमपुर क्षेत्र में चचौरा बिजलीघर के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। किरनपाल और उसकी मां संतोष देवी एक रिश्तेदारी में जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग लौट रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़ मार्ग पर आदमपुर क्षेत्र के चचौरा बिजलीघर के पास शुक्रवार शाम बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर के गांव गुरैठा निवासी किरनपाल अपनी मां संतोष देवी के संग ओगारपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार थाना धनारी गांव जैतपुर निवासी धर्मवीर और हरपाल एकादशी पर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से संतोष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



