हसनपुर में व्यापारियों ने खेली फूलों की होली, निकाली शोभायात्रा
Amroha News - -नगर के रहरा अड्डे से शुरू हुआ कार्यक्रम, नगर पालिका पर हुआ समापन -नगर के रहरा अड्डे से शुरू हुआ कार्यक्रम, नगर पालिका पर हुआ समापन-नगर के रहरा अड्डे

नगर के रहरा अड्डा स्थित महाराणा प्रताप चौक से सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 द्वारा फूलों की होली शोभायात्रा निकाली गई। एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मुख्य अतिथि व नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे की धुनों पर जगह-जगह फूलों की होली खेली गई। इस दौरान मुकेश गुप्ता, तरुण अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता, देवेंद्र खड़गवंशी, सचिन गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, मोहित रस्तोगी, मोहित पंडित, लोकेश अग्रवाल, दिनेश गौतम, अरविंद अन्ना, मुखिया सागर, विक्रांत शर्मा, पंकज भटनागर, अन्नू रस्तोगी, संजय सहदेव आदि मौजूद रहे।
वृंदावन के कलाकारों ने होली मिलन कार्यक्रम में बांधा समां फोटो संख्या 7 है। हसनपुर। नगर की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार रात अग्रवाल सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूल और गुलाल उड़ाकर होली खेली गई। वृंदावन से आए कलाकारों ने होली के गीतों पर सुंदर नृत्य किया। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मुकेश गोयल, मनोज गोयल, अंकुर अग्रवाल, अक्षि अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, डॉ.शिवचरन दास अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



