Amroha News: नाले चोक होने से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान
Amroha News: गाँव मुबारक कला के बेगपुर मुंडा मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। प्राइमरी स्कूल के सामने नालों की सफाई न होने से इससे चालक व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन से जल्दी नालों की सफाई की माँग की है। बीडीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।

Amroha News: ब्लाक क्षेत्र के गांव मुबारक कला से गुजरने वाले नगर के बेगपुर मुंडा मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल के सामने नालों की सफाई न होने से जलभराव हो रहा है। जलभराव के बीच जर्जर सड़क पर दोपहिया वाहन गिरने से चालक और सवारी चोटिल हो रहे हैं। समस्या समाधान की गुहार लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक आबादी के पास प्राइमरी स्कूल के सामने लंबे समय से जलभराव की समस्या है। स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीण चंद्रभान सिंह ने बताया कि पहले नालों से होकर पानी नजदीकी तालाब में पहुंच जाता था।
अब तालाब से पहले मध्य गंगा नहर की शाखा बनने से नाला अवरुद्ध हो गया है। कई बार क्षेत्र वासियों द्वारा तालाब में जाने वाले नाले के पानी को तालाब तक पहुंचाने हेतु पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि अति शीघ्र नालों की सफाई कर नाले का पानी तालाब तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया जाए जिससे की जल भराव की समस्या से निजात मिल सके। शिकायत करने वालों में गांव भदौरा से कृष्ण कुमार शर्मा, महिपाल सिंह, नूरपुर से सत्येंद्र सिंह, झकड़ी से उमेश कुमार, राजा नागल से टेकचंद सिंह चौहान, सुरेंद्र दास आदि हैं। बीडीओ राेहताश कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


