मदरसे के सामने जलभराव से तालिब ए इल्म समेत कई गांव के लोग परेशान
Amroha News - हसनपुर। विकास खंड के गांव हैबतपुर बंजारा में मदरसे के सामने जलभराव से आवागमन में

विकास खंड के गांव हैबतपुर बंजारा में मदरसे के सामने जलभराव से आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदरसे में स्थानीय समेत दूसरे राज्यों के करीब 1000 बच्चे भी दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। बच्चों को आने-जाने में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। उधर, इस रास्ते से हैबतपुर बंजारा के संग 10 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन है। ग्रामीण अब्दुल्ला खां का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। गांव के युसूफ अली ने भी समस्या के निराकरण की मांग की है। बताया जा रहा है कि जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था न होने से घरों का पानी सड़क पर भर रहा है, जिसके चलते समस्या बनी हुई है।
ग्राम प्रधान ने समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



