Amroha News: बाढ़ प्रभावित 700 परिवारों को विधायक ने बांटी राहत सामग्री
Amroha News: धनौरा विधानसभा के खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विधायक राजीव तरारा ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बीसावली, मीरापुर एवं सुल्तानपुर में 700 राशन पैकेट वितरित किए। बाढ़ के कारण फसलों को नुकसान और ग्रामीणों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। प्रशासन ग्रामीणों के साथ खड़ा है।

Amroha News: धनौरा विधानसभा के खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विधायक राजीव तरारा लगातार प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जानते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। खादर क्षेत्र के गांव बीसावली, मीरापुर एवं सुल्तानपुर में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच 700 राशन पैकेट वितरित किए। गौरतलब है कि खादर क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान परिवारों के सामने आर्थिक कठिनाई बन गई है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राशन सामग्री का वितरण विधायक स्तर से किया जा रहा है।
बाढ़ से हुए नुकसान संग गांवों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी उन्होंने ली। किसानों व ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना। कहा कि शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधि पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। इस दौरान तहसीलदार धनौरा मूसाराम थारू, पवन चौधरी, कृष्णा चौहान, दुष्यंत फौजी, निहार त्यागी, सागर, हरकिशन, कुलदीप, सुखदेव, चौधरी, नितिन चौधरी, अक्षय भारती, अमन अग्रवाल, अनिल भाटी, सूरज पाल, शंकर सिंह, काले, खचेडू, नन्हे, प्रताप, जोगिंदर आदि मौजूद रहे।

