Amroha News: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम प्रभारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Amroha News: फोटो... कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकरकांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकरकांग्रेस के संगठन सृजन कार्य

Amroha News: स्वतंत्रता दिवस पर शहर में कैलसा बाईपास स्थित कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.मेराज हुसैन के कैंप कार्यालय एवं निवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के शाहपुर से विधायक एवं अमरोहा जिले के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रभारी केवल सिंह पहाड़िया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक केवल सिंह पहाड़िया ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसेवा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
जनता के हितों के लिए पार्टी आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के आयोजक डॉ.मेराज हुसैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष और त्याग के कारण देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। इस दौरान यासिर अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, पीसीसी ऑब्जर्वर नरेंद्र राठी, राजपाल धीमान, इंतजार नकवी, फरमान अहमद, रूमी फारूकी, अनस ताजदार आदि समेत कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


