
कार सवार बदमाशों का मछली कारोबारी पर हमला, सिर पर तमंचे की बट मार किया लहूलुहान
Amroha News - नौगावां सादात में मछली कारोबारी असलम पर बदमाशों ने धोखे से हमला किया। उन्हें तालाब पर बुलाकर कार में जबरन बैठाने की कोशिश की गई। असलम ने विरोध किया तो सिर पर तमंचे की बट से वार किया गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नौगावां सादात, संवाददाता। कार सवार बदमाशों ने धोखे से तालाब पर बुलाने के बाद मछली कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया। खींचते हुए जबरन कार में बिठाने का प्रयास किया। विरोध कर तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया। हमले में मछली कारोबारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। लोगों को जमा होते देख बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के गांव जाजरू की है। यहां मोहम्मद शरीफ का परिवार रहता है। उनका बेटा असलम पेशे से मछली कारोबारी है।

गांव में ही वह एक तालाब में मछली पालन करता है। शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे असलम के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने व्यक्ति ने मछली की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में मिलने के लिए गांव आने की बात कही। इसके बाद असलम गांव के बाहर निकल अपने तालाब पर आ गया। आरोप के मुताबिक दोपहर में करीब ढाई बजे कार में सवार होकर चार लोग उनसे मिलने के लिए तालाब पर आए। उन्होंने असलम से कहा कि तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है, कार में बैठ जाओ और बात बब्ली प्रधान के घर पर बैठकर होगी। असलम ने साथ में कार में बैठने से मना कर दिया और उनकी कार के पीछे अपनी बाइक से चलने लगा। आरोप है कि जंगल में सरकारी कुएं के पास कार सवार बदमाश बीच रास्ते में रुक गए और असलम को रोकते हुए अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसी दौरान सिर पर तमंचे की बट से भी वार किया। हमले में गंभीर घायल असलम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए, जिन्हें जमा होते देख हमलावर कार में बैठ धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में अज्ञात हमलवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




