ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाखाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम कुदैनी निवासी थानी पुत्र रामकुंवर की पत्नी मंगलवार दोपहर घर में खाना बना रही थी। उसका घर छप्पर का बना हुआ है। खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर में पहुंच गई। और...

खाना बनाते समय छप्पर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 17 Jul 2018 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम कुदैनी निवासी थानी पुत्र रामकुंवर की पत्नी मंगलवार दोपहर घर में खाना बना रही थी। उसका घर छप्पर का बना हुआ है। खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर में पहुंच गई। और छप्पर में आग लग गई। छप्पर में आग की लपटें देखकर परिजन घबरा गए। और डर के मारे घर से भाग खड़े हुए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी देर तक आग पर पानी डालकर काबू पाया। लेकिन तब तक उसके घर में रखे समस्त कपड़े, 5 कुंतल गेहूं, खाट, लिहाफ, गद्दे व अन्य सभी घरेलु सामान जलकर नष्ट हो गया। घरेलू सामान नष्ट होने से मजदूर के परिवार के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए। मजदूर ने बताया कि उसके घर में रखा सभी सामान जल गया है। उसके पास पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए कुछ भी नहीं है। उसने बताया कि आग से एक लाख रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें