Amroha News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: एक डिस्पोजल सामान की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक कमर आलम ने दुकान बंद कर घर लौटने के बाद आग लगने की सूचना प्राप्त की।

Amroha News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में डिस्पोजल सामान की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने दुकान में रखे सारे सामान को आग ने चपेट में ले लिया। अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कारोबारी का लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं शुरुआती पड़ताल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी कमर आलम की मोहल्ले में ही डिस्पोजल सामान की दुकान है। शुक्रवार देर शाम वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

रात में करीब 10 बजे अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने सूचना कमर आलम को दी। मौके पर आने के बाद उन्होंने जब शटर उठाकर देखा तो भीतर आग धधक रही थी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा डिस्पोजल सामान जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, दमकल विभाग को घटना को सूचना नहीं दी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।