Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFinancial Education Workshop at Amroha Law College Engages 60 Students
कार्यशाला : विधि छात्र-छात्राओं से साझा की वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश से जुड़े विषयों की जानकारी

कार्यशाला : विधि छात्र-छात्राओं से साझा की वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश से जुड़े विषयों की जानकारी

संक्षेप:

Amroha News - अमरोहा के हकीम महताब उद्दीन हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ में एनआईएसएम और आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय फाइनेंशियल एजुकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 60 छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने निवेश और वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी, साथ ही साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए।

Dec 03, 2025 11:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

अमरोहा। हकीम महताब उद्दीन हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट एनआईएसएम एवं आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन के तत्वाधान में दो दिवसीय फाइनेंशियल एजुकेशन फॉर यंग सिटीजन कार्यक्रम/वर्कशॉप का आयोजन किया। बीए एलएलबी एवं एलएलबी के सभी सेमेस्टर्स के 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एनआईएसएम (निस्म) का प्रतिनिधित्व कर रहे रिसोर्स पर्सन मॉरिस कुमार ने वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। यह प्रशिक्षण कुल आठ सत्रों पर आधारित रहा, जिनमें विद्यार्थियों को निस्म द्वारा संचालित विभिन्न फाइनेंशियल मैनेजमेंट एवं इन्वेस्टमेंट संबंधी शॉर्ट-टर्म कोर्सेज के बारे में भी अवगत कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने छात्रों को यह समझाया कि निवेश के माध्यम से पूंजी वृद्धि के लिए कहां और कैसे निवेश किया जाए तथा आज के साइबर युग में निवेश करते समय किन सावधानियों को अपनाना आवश्यक है ताकि साइबर ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सके। विशेष रूप से यह बताया गया कि राष्ट्रीयकृत बैंक, भारतीय डाक विभाग की बचत योजनाएं तथा इक्विटी शेयर मार्केट में म्यूचुअल फंड्स बेहतर और सुरक्षित निवेश विकल्प हो सकते हैं। साथ ही, यदि सेबी द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए, तो इक्विटी निवेश भी सुरक्षित माना जाता है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि यदि कोई निवेशक ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्रकार के फाइनेंशियल फ्रॉड अथवा साइबर अपराध का शिकार होता है, तो तुरंत सेबी के स्कोरेस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला में प्रदान की गई जानकारी पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर बीए एलएलबी के छात्र श्रेय गोयल, द्वितीय स्थान पर अफसा फातिमा एवं तृतीय स्थान पर माहेनूर रही। छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के संचालन में कॉलेज के प्रवक्ता डा.मोहम्मद हारुन एवं शहजाद सिद्दीकी ने कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। समापन सत्र में कॉलेज की प्राचार्या डा.राना परवीन ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत कर सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एलएलएम विभागाध्यक्ष डा.मोहम्मद तारिक खान, कॉलेज के मुख्य अनुशासक डा.रिपुदमन प्रताप सिंह, डा.मोहम्मद तारिक, मोहम्मद इफ्तिखार अली, डा.नूतन गुप्ता, फरहत मंसूरी, ताबिश खान, गौहर अली सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।