Amroha News: बीच-बचाव के दौरान युवक की पिटाई, घायल

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: हसनपुर के ढक्का गांव में मंगलवार को पड़ोसियों के बीच गाली-गलौज के दौरान मारपीट हुई। रियासत ने बीच-बचाव करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा और कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Amroha News: बीच-बचाव के दौरान युवक की पिटाई, घायल

Amroha News: हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी रियासत पुत्र छुट्टन का कहना है कि मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान गाली-गलौज के दौरान पड़ोसियों में अचानक मारपीट होने लगी। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उससे भी मारपीट की गई। घायल हालत में रियासत परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए नगर के सीएचसी भेज दिया, जहां उसका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।