ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहामेढ़ विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, आठ घायल

मेढ़ विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, आठ घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में मेढ़ के विवाद में चचेरे-तहरे भाइयों के परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा...

मेढ़ विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, आठ घायल
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाWed, 27 May 2020 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में मेढ़ के विवाद में चचेरे-तहरे भाइयों के परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी चचेरे-तहेरे भाइयों में खेत की मेढ को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। जमकर मारपीट हुई। जिसमें नन्हे पत्नी धर्म सिंह, ओमप्रकाश, चरण सिंह व मुकेश तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र, हुकम सिंह, प्रवीण व देवकरण की पत्नी रूपवती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, दोनों ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें