Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFever Outbreak in Sheikhupur Jhakhri Over 50 Affected Health Camp Requested
शेखूपुर झकड़ी में बुखार का कहर, 50 से ज्यादा लोग बीमार

शेखूपुर झकड़ी में बुखार का कहर, 50 से ज्यादा लोग बीमार

संक्षेप:

Amroha News - हसनपुर के गांव शेखूपुर झकड़ी में बुखार तेजी से फैल रहा है। 50 से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की मांग की है, क्योंकि बुखार के साथ-साथ गंदगी और जलभराव भी समस्या का कारण बन रहे हैं। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार लिया जा रहा है।

Nov 22, 2025 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share Share
Follow Us on

हसनपुर, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी में बुखार तेजी से फैल रहा है। 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों में बुखार को लेकर दहशत फैली है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 दिन पूर्व गांव के एक-दो लोगों को बुखार आया था। इसके बाद संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। अब 50 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। इनमें बच्चे, बूढ़े, युवा व महिला आदि शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी-जलभराव से बुखार तेजी से फैल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिकायत के बाद भी जलभराव-गंदगी की समस्या का समाधान नहीं कराया है। कहा जा रहा है कि कई घर ऐसे हैं, जिनमें सभी लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव निवासी रामवीर सिंह का कहना है कि बुखार के संग हड्डियों समेत पूरे शरीर में दर्द की शिकायत भी है। चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण बुखार को वायरल मानकर चल रहे हैं क्योंकि, यह तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर परीक्षण के बाद दवा दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही गांव में साफ-सफाई व मच्छर मार दवा का छिड़काव कराने की मांग भी की है। स्थानीय चिकित्सकों से दवा ले रहे पीड़ित हसनपुर। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी नीरज, प्रियांशी, अनूप, सेबी, कृष्णा, महेश, रामवीर, मानवी, राजेंद्र, मनोज, देवराज, राजेंद्र, सरगम, दिव्या, रोशन, रचना, नीतू, धर्मवीर, हर्षित, दीपक, सोनू, ब्रह्मो देवी, हरवती, दयावती, अंकित, रजनी, विक्रम, माया, सूरजमुखी, पवित्र, गुरप्रीत, अभिषेक, धर्मवीर, महेंद्र, रिंकू, मनु, छाया, कैलाश, खचेडू, नन्ही, तनिष्क, सतपाल, कमलेश, काजल, करनपाल, रिंकी, बबीता, एकांत, चरनजीत, बबली आदि बुखार से पीड़ित हैं। अधिकांश मरीज स्थानीय चिकित्सकों से दवा ले रहे हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब है, उन्होंने शहर के निजी अस्पताल से भी दवा ली है। गांव में बुखार का मामला जानकारी में आया है। शनिवार को कैंप लगाकर रक्त परीक्षण के बाद दवा बांटी जाएगी। पीड़ितों को बुखार से घबराने की जरूरत नहीं है। डॉ. ध्रुवेंद्र कुमार, सीएचसी प्रभारी