मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे पिता-पुत्र ने नशे में किया हंगामा, वादी के बेटे को पीटा
Amroha News - मारपीट के मुकदमे के फैसले का दबाव बना रहे पिता-पुत्र ने शराब के नशे में हंगामा किया। वादी के बेटे को घर से बुलाकर उसकी पिटाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा में हुई।

मारपीट के मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे पिता-पुत्र ने शराब के नशे में हंगामा किया। वादी के बेटे को घर से बुलाने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा की है। यहां रहने वाले योगेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 28 मार्च की शाम में गांव का ही अनूप और उसका बेटा निपेंद्र घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे, आरोप है कि दोनों नशे में थे। धोखे से भतीजे यश कटारिया को घर से बाहर बुलाने के बाद उसका गिरेबान पकड़ लिया, उसके साथ मारपीट की।
योगेंद्र के मुताबिक उसके भाई स्व.योगेश ने अनूप और उसके बेटे निपेंद्र के खिलाफ पूर्व में मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था जो अदालत में विचाराधीन है। आरोपी पिता-पुत्र इसी मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर आए दिन घर के बाहर आकर हंगामा करते रहते है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र यादव ने मामले में आरोपी अनूप व निपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


