युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

Amroha News - मंडी धनौरा में एक पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को गांव के अनुज ने बहला-फुसलाकर ले गया। पिता ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू करने का आश्वासन दिया है।

युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 20 मई को उनकी 20 वर्षीय बेटी को गांव मिलक सराय निवासी अनुज अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद युवती की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू करने की बात कही।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।