रोटी देने के बहाने पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Amroha News - एक गांव में शुक्रवार सुबह एक पिता ने 5 वर्षीय बच्ची को घर में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची की मां मौके पर पहुंची, तो आरोपी भाग गया। आरोपी के परिजनों ने बाद में पीड़िता की मां और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह दो बच्चों के पिता ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीया बच्ची को रोटी देने के बहाने घर में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। शिकायत पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता की मां व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के संग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीया बच्ची गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी।
इस दौरान पड़ोसी करीब 35 वर्षीय युवक उसे रोटी देने के बहाने अपने घर ले गया। काफी देर तक भी बालिका घर नहीं लौटी तो उसकी मां तलाश करती हुई मौके पर पहुंच गई। उसने देखा तो आरोपी बालिका से अश्लील हरकत कर रहा था। पीड़िता की मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। इस बीच शिकायत पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहन पुत्र रामप्रसाद के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि नशे का आदी आरोपी दो बच्चों का पिता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



